Home कोरिया कोरिया/CG : एकल शिक्षक प्राथमिक स्कूल मधौरा को युक्तियुक्तकरण से मिली शिक्षिका…………..

कोरिया/CG : एकल शिक्षक प्राथमिक स्कूल मधौरा को युक्तियुक्तकरण से मिली शिक्षिका…………..

22
0

विद्यार्थियों की बढ़ेगी पढ़ाई का स्तर

कोरिया :  छत्तीसगढ़ शासन के युक्तियुक्तकरण के निर्णय से जिले को भी इसका लाभ मिला है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र गुप्ता ने जानकारी दी है कि सोनहत विकासखण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला मधौरा एकल  शिक्षक हुआ करते थे लेकिन अब युक्तियुक्तकरण से विद्यालय को एक शिक्षिका मिल गई है और इस तरह स्कूल में शिक्षिका श्रीमती रेहाना परवीन सहित दो शिक्षक हो गए हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और समावेशी बनाने के लिए शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कहना है कि युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। इसको ध्यान में रखकर शालाओं और शिक्षकों का तर्कसंगत समायोजन किया गया है। जहां जरूरत ज्यादा है, वहां शिक्षकों का बेहतर ढंग से उपयोग सुनिश्चित हो। उन स्कूलों को, जो कम छात्रों के कारण समुचित शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं, उन्हें नजदीक के अच्छे स्कूलों के साथ समायोजित किया गया है, ताकि बच्चों को बेहतर माहौल, संसाधन और पढ़ाई का समान अवसर मिल सके।

युक्तियुक्तकरण से शिक्षा का स्तर सुधरेगा और हर बच्चे को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। यह पहल राज्य की शिक्षा व्यवस्था को ज्यादा सशक्त बनाने के लिए किया गया है।

छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की एक व्यापक और प्रभावशाली प्रक्रिया शुरू की है। इस पहल से दूरस्थ, आदिवासी व ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता और शिक्षा की गुणवत्ता का नया संतुलन कायम होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here