Home कोरिया बैकुण्ठपुर/कोरिया : घुघरा में डिवाइडर निर्माण की घटिया गुणवत्ता की जानकारी ?………………

बैकुण्ठपुर/कोरिया : घुघरा में डिवाइडर निर्माण की घटिया गुणवत्ता की जानकारी ?………………

115
0

जिला मुख्यालय के समीप ब्लॉक सोनहत के ग्राम घुघरा महुआपारा में डिवाइडर निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि, डिवाइडर में सीमेंट की मात्रा पर्याप्त नहीं है, जिससे यह बरसात में ही झड़ने लगा है। लोगों का कहना है कि, यदि बरसात में ही डिवाइडर झड़ने लगता है, तो गर्मी में इसकी स्थिति क्या होगी ? इससे लगता है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। जब इस संबंध में वषिष्ठ टाइम्स संपादक द्वारा वार्तालाप हुआ तो महुआ पारा के निवासी राजवाड़े ने बताया कि, ठेकेदार घुघरा का ही निवासी है जिसका नाम दीपक जायसवाल है।

ठेकेदार की भूमिका पर सवाल

लोगों का कहना है कि, ठेकेदार विवादित व्यक्ति है और पूर्व में भी सोनहत के पास कछुआखोर रोड के निर्माण में अनियमितता के आरोप लगे थे। उस समय कुछ पत्रकारों को ऑनलाइन भाभी के नाम पर पैसा डाला गया था। ऐसे में ऐसा मालूम लगता है कि, इंजीनियर और ठेकेदार के बीच तालमेल से काम चल रहा है, जिससे निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी हो रही है। बताया जा रहा है कि, सत्ता का पूरा लाभ उठाते हुए ठेकेदार और इंजीनियर अपनी मनमानी कर रहे हैं।

कार्रवाई की मांग

स्थानीय निवासियों की मांग है कि, जिला प्रशासन इस मामले में जांच करे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे। इससे निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित होगी और आम जनता का विश्वास प्रशासन पर बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here