Home कोरिया बैकुण्ठपुर/कोरिया : आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं के हक का हनन, अध्यक्ष...

बैकुण्ठपुर/कोरिया : आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं के हक का हनन, अध्यक्ष और प्रिंसिपल पर आरोप ?………..

231
0

जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में एक चैंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां जानकार सूत्र बताते है कि, बैकुण्ठपुर के आदिवासी कन्या छात्रावास में अध्यक्ष और प्रिंसिपल पर छात्राओं के हक का हनन होने की बात सामने आ रही है। जिसमें अध्यक्ष और प्रिंसिपल छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और उनकी समस्याओं को अनदेखा करते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आदिवासी कन्या छात्रावास में प्रशासन की लापरवाही और भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। साथ ही बच्चों को मिलने वाले खाने में घटिया किस्म के चावल दिए जा रहे हैं और मेनू के हिसाब से भोजन नहीं दिया जा रहा है। आश्रम अधीक्षक और प्रिंसिपल जेके साहू पर आरोप है कि, वे बच्चों के हक का पैसा हड़प रहे हैं और सड़े-गले सामान को थोक में खरीदकर बच्चों को परोसा जा रहा है। वहीं कन्या छात्रावास में किसी भी पुरुष का आना प्रतिबंधित है, लेकिन अध्यक्ष के पति रात में छात्रावास में आते हैं। इससे छात्राओं की सुरक्षा और गोपनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल ?
प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं कि, आखिर क्यों प्रशासन छात्राओं के भविष्य को लेकर मौन है ? क्या प्रशासन की मिलीभगत है ? या इस संबंध पर कोई ज्ञात नहीं ? इन सवालों का जवाब प्रशासन को देना होगा। साथ ही छात्राओं के हित में प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। क्योंकि छात्राओं के अधिकारों की रक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here