सूरजपुर के पचीरा टोल प्लाजा में कर्मचारियों द्वारा आम जनता के साथ अवैध वसूली और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
वशिष्ठ टाइम्स समाचार टीम के जांच मुताबिक, पचीरा टोल प्लाजा में कर्मचारियों पर अवैध वसूली और दुर्व्यवहार के आरोप लग रहे हैं। क्योंकि एनएच 43 स्थित पचीरा टोल प्लाजा में टोल वसूली को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है, और टोल वसूली को लेकर लोगों द्वारा आवाज उठाई जा रही है। टीम के जांच दौरान बताया गया कि, लोगों को टोल टेक्स के नाम पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कई बार टोल प्लाजा के कर्मचारियों द्वारा हाथापाई के साथ-साथ गाली-गलौज एवं दूरव्यवहार का भी सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों को भी देना पड़ता है टोल टैक्स
दरअसल, पचीरा शहर के बीचों-बीच लगे टोल प्लाजा में स्थानीय लोगों को कई बार आना-जाना इस टोल प्लाजा से होता है। जिसपर उन्हें हर बार 30 रुपए टोल शुल्क देना पड़ता है। यहीं नहीं इसके आलावा अवैध रूप से कर्मचारियों द्वारा और अधिक पैसे मांगा जाता है। जबकि टोल प्लाजा का नियम है कि, 60 किमी के दूरी वाले स्थानीय लोगों को टोल टेक्स की छुट है इसके बावजूद भी टोल टेक्स वाले जबरन वसूली कर रहे है। कई बार लोगों ने इस बारे में प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है।
यह समाचार टीम के प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाशित किया जा रहा है।



