Home कोरिया बैकुण्ठपुर/कोरिया : कोरिया प्रशासन किसके दबाव व पैसे के बल पर वशिष्ठ...

बैकुण्ठपुर/कोरिया : कोरिया प्रशासन किसके दबाव व पैसे के बल पर वशिष्ठ टाइम्स के संपादक को कर रहा प्रताड़ित ?……………..

133
0

कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर में वशिष्ठ टाइम्स समाचार पत्र अपनी निष्पक्षता के लिए जाना जाता है। हालांकि, कुछ छुटभईया समाचार पत्र और पत्रकार आलोचना का बाजार गरम रखते हैं और अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए समूह बनाकर पैसा निकालना, सूचना के अधिकार नियम का गलत उपयोग करना और चापलूसी का काम करते हैं। वहीं पत्रकारों और लोगों का कहना है कि, कलेक्टर महोदया जी वरिष्ठ पत्रकारों से मिलने का समय नहीं देती है, क्योंकि वे चापलूसों से मिलने में व्यस्त रहती हैं। तथा अधिकारी द्वारा उच्च न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उठाई जा रही हैं और कार्रवाई करने में शून्य हैं। नतिजा, वशिष्ठ टाइम्स जैसे निष्पक्ष पत्रकारों को परेशान किया जा रहा है, जबकि चापलूस पत्रकारों को संरक्षण दिया जा रहा है। यह स्थिति प्रशासन की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठाती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पालिका बैकुण्ठपुर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर चल रहा हैं। जानकार सूत्र बताते है कि, नगर पालिका अपने रिश्तेदारों को नाली और नल निर्माण के ठेके दे रही है। और अपने ही परिवार, रिश्तेदार और अपने जाति समाज वालों को फ्री में कनेक्शन दे रही है। कोरिया कलेक्टर से इस संबंध को लेकर कई बार जानकारी दिया गया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि, अध्यक्ष, सीएमओ और इंजीनियर सभी मिलकर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। बताया जा रहा है कि, एक ही पार्षद को करोड़ों का ठेका देने के आरोप भी लग रहे हैं। और वही ठेकेदार से आवेदक के साथ लगभग 30 वर्षों से विवाद चल रहा है। तो न्यायपूर्ण कार्य कैसे होगा ?

सोचने वाली बात है कि, इस संबंध में कोरिया कलेक्टर, एसडीएम व तहसीलदार मौन क्यों ? आखिर क्यों उच्च न्यायालय के आदेश पर एसडीएम कार्रवाई करने में देरी कर रहे हैं ? अब देखना यह है कि, कार्यवाही होती है या नहीं ? नहीं होती है तो समझा जायेगा कि, अनावेदक से इन्होंने आवेदक के विरू़द्ध कार्यवाही न करने की प्रतिज्ञा ले ली है। इसकी जानकारी आगे दी जायेगी……….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here