Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : विधायक श्री पटेल ने तेंदूखेड़ा में किया पौधरोपण………….

नरसिंहपुर/MP : विधायक श्री पटेल ने तेंदूखेड़ा में किया पौधरोपण………….

45
0

नरसिंहपुर, 06 जून 2025. विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने कृषि उपज मंडी तेंदूखेड़ा में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण करना हम सभी का दायित्व और जिम्मेदारी है। स्वस्थ पर्यावरण ही सुखद जीवन और उज्जवल भविष्य की आधारशिला है।
विधायक श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति कई अहम कदम उठाये हैं। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी के साथ जुड़ना होगा। उन्होंने पर्यावरण दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने में हम सभी को सक्रिय योगदान देना होगा।
उकासघाट में हुआ पौधरोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में जिलेभर में परिषद की विभिन्न संस्थाओं द्वारा पौधरोपण किया गया। इसी क्रम में परिषद की विकासखंड चीचली द्वारा उकासघाट में फलदार पौधरोपण हुआ। यहां तुलसी, जामुन और आम के पौधे रोपे गये। इस दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भमका के सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here