Home एम.सी.बी. खड़गवां के देवाडाड में निर्माण कार्यों में धांधली ?…………

खड़गवां के देवाडाड में निर्माण कार्यों में धांधली ?…………

45
0

खड़गवां के ग्राम पंचायत देवाडाड में निर्माण कार्यों में धांधली का मामला सामने आया है। जानकार सूत्र बताते है कि, निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है और सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, खड़गवां विकासखंड के ग्राम पंचायत देवाडाड में भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण कार्य एक बड़ी समस्या है। पूर्व कार्य काल में भी यह मामला चर्चा में रहा था और वर्तमान सरपंच के कार्यकाल मंर भी यह समस्या बनी हुई है। ग्राम पंचायत में कई निर्माण कार्य जैसे पुलिया, सीसी रोड, रिटर्निंग वॉल, चक्कर टाइल्स सड़क, तालाब सौंदर्यीकरण आदि शुरू किए गए, लेकिन अधिकांश कार्य कागजों में ही सीमित रह गए। चक्कर टाइल्स सड़क सह नाली निर्माण कार्य की मंजूरी बीते पंचवर्षीय में दी गई थी, लेकिन आज तक यह कार्य अधूरा है। निर्माण स्थल पर कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे ग्रामीणों को निर्माण कार्य की जानकारी नहीं मिल पा रही है। इससे ग्रामीणों में ग्राम पंचायत के प्रति आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है कि, इस ग्राम पंचायत में पूर्व में भी कई बड़े निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार किया गया है, जिसमें 14वें वित्त आयोग और 15वें वित्त आयोग की राशि का भी दुरुपयोग किया गया है। ग्रामीणों ने कई शिकायतें की हैं, लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत के कारण मामले को निपटा दिया जाता है। और निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और निर्माण कार्य नियमों के विरुद्ध किए जा रहे हैं। इससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

जानकार सूत्र बताते है कि, ग्राम पंचायत चुनाव से पहले कई निर्माण कार्यों की राशि बिना कार्य किए ही आहरित कर ली गई थी। जांच में यह स्पष्ट हो जाएगा कि कैसे सरपंच ने बैंक में जमा चेक के माध्यम से राशि आहरित की। बताया जा रहा है कि, इसमें जनपद पंचायत और ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता है, जिससे निर्माण कार्य बिना किए ही राशि आहरित कर ली गई और कार्य अधूरे छोड़ दिए गए। देवाडाड ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि, उन्होंने चक्रर टाइल्स सड़क निर्माण के लिए रेत की ढुलाई की थी, लेकिन पंचायत द्वारा अभी तक इसका भुगतान नहीं किया गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक, देवाडाड ग्राम पंचायत में कई निर्माण कार्य वर्षों से अधूरे पड़े हैं। आरोप है कि पूर्व सरपंच ने निर्माण कार्यों के लिए सामग्री और ढुलाई की राशि आहरित की, लेकिन हितग्राहियों को भुगतान नहीं किया। और ग्रामीणों ने कई शिकायतें कीं, लेकिन जांच के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे देवाडाड ग्राम पंचायत के निवासियों को आधे-अधूरे निर्माण कार्यों का परिणाम भुगतना पड़ रहा है। सरपंच और सचिव के खिलाफ कोई कार्यवाही न होने से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से मामले को दबा दिया जाता है। जिससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को इस मामले की जानकारी है, लेकिन वह कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here