Home छत्तीसगढ़ सुरजपुर/CG : तहसीलदार पर लगे गंभीर आरोप, कलेक्टर की भूमिका पर सबकी...

सुरजपुर/CG : तहसीलदार पर लगे गंभीर आरोप, कलेक्टर की भूमिका पर सबकी नजर………..

61
0

सुरजपुर में तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगे हैं, जिससे कलेक्टर की भूमिका पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। आरोप है कि तहसीलदार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक पारिवारिक जमीन विवाद में पक्षपात किया और अपने परिवार के लिए जमीन खरीदी।

मिली जानकारी के अनुसार, भैयाथान तहसीलदार पर एक पारिवारिक जमीन विवाद में पक्षपात का आरोप लगा है। आरोप है कि तहसीलदार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए विवादित जमीन का एक हिस्सा अपनी पत्नी के नाम खरीद लिया। वहीं पीड़ित पक्ष का आरोप है कि तहसीलदार ने जीवित व्यक्ति की मृत्यु बताकर फर्जी नामांतरण बिक्री किया है। अब इस मामले की जांच की मांग हो रही है और कलेक्टर सूरजपुर से तहसीलदार को पृथक कर निष्पक्ष जांच टीम गठित करने की मांग की जा रही है। तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर पहले से ही सवाल उठते रहे हैं और उनके महंगे शौक भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब देखना यह है कि कलेक्टर इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार पर आरोप है कि उन्होंने विवादित जमीन का एक बड़ा हिस्सा अपनी पत्नी के नाम खरीद लिया, जिस प्रकरण का निपटारा उन्होंने किया था। सवाल उठ रहे हैं कि तहसीलदार ने इतनी बड़ी रकम कहां से जुटाई और क्या यह भ्रष्टाचार का मामला है ? इस मामले की जांच की मांग हो रही है। तहसीलदार भैयाथान के महंगे शौक और ब्रांडेड चीजों के प्रति रुचि ने सवाल खड़े कर दिए हैं। उनके वेतन से इतने महंगे शौक पूरे करना मुश्किल लगता है, जिससे यह संदेह होता है कि उनके न्यायालय में काम ईमानदारी से होता है या नहीं ? बताया जा रहा है कि, तहसीलदार भैयाथान का विवादों से गहरा नाता है। उनकी कार्यप्रणाली हमेशा विवादों में रहती है और आम फरियादी उनसे परेशान हैं। सूत्रों का कहना है कि जहां भी वे जाते हैं, वहां काम करने की रकम मोटी हो जाती है और फैसले पक्षपातपूर्ण होते हैं। तहसीलदार भैयाथान को फोटो में बने रहने का शौक है और वे कार्यालय में ही जन्मदिन मनाते हैं। वे समय-समय पर अपनी तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। क्या सूरजपुर कलेक्टर और सरगुजा संभाग आयुक्त तहसीलदार के खिलाफ लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच करवा पाएंगे ? इस मामले में जांच टीम का गठन कर जांच करवाने की मांग हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here