Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : जिले की दक्षिण एवं उत्तर तट पर नर्मदा पथ सर्वेक्षण...

नरसिंहपुर/MP : जिले की दक्षिण एवं उत्तर तट पर नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं जनजागरण यात्रा का हो रहा आयोजन…………..

49
0

ग्रामों में जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को पथ के सर्वेक्षण की दी जानकारी

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण व संवर्धन पर दिया जोर

नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के निर्देशानुसार जीवन दायिनी मां नर्मदा के जल को निर्मल तथा प्रवास को अविरल बनाये रखने के उद्देश्य से नर्मदा पथ सर्वेक्षण एवं जन जागरण के लिए जिले के दोनों दक्षिण एवं उत्तर तट पर नर्मद पथ सर्वेक्षण एवं जनजागरण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा जिले में 27 मई से शुरू होकर 5 जून तक की जायेगी।

      इसी क्रम में जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर श्री जयनारायण शर्मा के नेतृत्व में यात्रा चलाई जा रही है। नर्मदा आरती एवं नर्मदाष्टक के साथ जिले के गोटेगांव विकासखंड के ग्राम बेलखेड़ी से यात्रा प्रारंभ हुई। यह यात्रा ग्राम मुआर, जमुनिया, खोबी और भैंसा में निकाली गई। इस दौरान प्रत्येक ग्रामों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।

      ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से नर्मदा पथ सर्वेक्षण यात्रा के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताया गया। साथ ही वर्ष 2009- 10 में किये गये नर्मदा जी के पथ के सर्वेक्षण की अद्यतन जानकारी ली गई। जिला समन्वयक मप्र जनअभियान परिषद श्री शर्मा ने कहा कि राज्य शासन जल गंगा संवर्धन अभियान चला रही है। अभियान के दौरान जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अभियान से जुड़ने का आग्रह किया और उन्हें जल संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रेरित किया।

      इस दौरान विकासखंड समन्वयक गोटेगांव श्री प्रतीक दुबे, नवांकुर, प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि एवं सीएमसीएलडीपी के छात्र व परामर्शदाता यात्रा में शामिल हैं। चौपाल कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणजनों ने अपनी सहभागिता निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here