Home खतरा पंजाब : अमृतसर में विस्फोटक धमाका, शख्स की मौत, जांच में जुटी...

पंजाब : अमृतसर में विस्फोटक धमाका, शख्स की मौत, जांच में जुटी पुलिस………

116
0

पंजाब के अमृतसर में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक शख्स की विस्फोटक धमाके में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकार सूत्रों के मुताबिक, अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास पर मंगलवार सुबह करीब 9रू30 बजे एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया और बाद में उसकी माैत हो गई।

डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह ने बताया कि, ये व्यक्ति आतंकवादी संगठन का ही सदस्य है। यह विस्फोटक सामग्री को लेने आया था। हमने पुराने जितने भी ब्लास्ट से संबंधित मामलों की जांच की हैए उनमें यही बात सामने आती थी कि ये लोग विस्फोटक सामग्री किसी खाली जगह रख देते थे और कोई दूसरे व्यक्ति उसे वहां से उठा लेता था और आगे किसी घटना को अंजाम देता थाण्ण्ण् ये व्यक्ति संभवत बब्बर खालसा का सक्रिय सदस्य होगा। बाकी जांच की जा रही है।

धमाके में जख्मी हुए व्यक्ति के हाथ.पांव उखड़ गए और वह सड़क के एक किनारे जा गिरा था। धमाके की आवाज इतनी ज्यादा थी कि आसपास इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मजीठा रोड बाईपास के आसपास के लोगों का कहना है कि, सुबह लोग अपने.अपने काम पर जा रहे थे कि अचानक बाहर जबरदस्त धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका होते ही लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हुआ पड़ा था और उसके हाथ उखड़ गए थे। वह दर्द से चिल्ला रहा था। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचित किया। थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी व्यक्ति को हॉस्पिटल लेकर गई, जहां उसकी माैत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here