कवर्धा में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवती का गला दबाकर उसे मृत समझकर बदौरा जंगल में छोड़ दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार, बंदौरा जंगल में 22 साल की एक युवती बेहोशी की हालत में मिली। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती ने पूछताछ के दौरान कई ऐसे खुलासे किए हैं जिससे सुनकर आप शॉक्ड हो जाएंगे। युवती ने बताया कि शादी की बात को लेकर विवाद होने पर प्रेमी ने दुपट्टे से उसका गला घोंटकर मारने की कोशिश की लेकिन वह जिंदा बच गई।
दरअसल, घटना कुकदूर थाना इलाके की है। प्रेमी ने युवती का गला घोंटकर उसे मारने की कोशिश की। जब युवती बेहोश हो गई तो उसके प्रेमी ने मृत समझकर पत्थरों के नीचे दबा दिया। एक दिन बाद पिकनिक मनाने आए लोगों ने उसकी जान बचाई। इसके बाद लड़की के साथ गैंगरेप की अफवाह भी उड़ गई, लेकिन जांच में यह फर्जी निकली। अब पुलिस ने उसके प्रेमी रवि मरकाम और साथी अजीत मरकाम को गिरफ्तार कर लिया है।



