नरसिंहपुर : आरबीएसके के अंतर्गत अनुष्का फाउन्डेशन मुंबई द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन डॉ. जीसी चौरसिया की मौजूदगी में प्रति बुधवार क्लब फुट से ग्रसित बच्चों को नि:शुल्क उपचार जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में किया जायेगा।
अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जीसी चौरसिया, डॉ. प्रणव सेन एवं डॉ. नवनीत जैन के द्वारा उपचार किया जायेगा। उपचार के दौरान ऐसे क्लब फुट बच्चों का साप्ताहिक प्लास्टर लगाया जाता है व चीरा (टेनाटॉमी) किया जाता है। अनुष्का फाउन्डेशन द्वारा क्लब फुट शूज दिये जा रहे हैं। समस्त बच्चों को आरबीएसके के फिजियोथेरिपिस्ट डॉ. निखिलेश साहू, डॉ. आरती शर्मा, डॉ. सरिता पटेल द्वारा बच्चों के परिजनों को मसाज एवं पैरों की कसरत सिखाई जाती है, जिससे बच्चों के पैर ठीक होने में मदद मिलती है।
जिले के डीईआईएम मैनेजर राकेश कुमार लोधी के मार्गदर्शन में एवं जिले के समस्त विकासखंड में पदस्थ आरबीएसके की टीम एवं जिले में कार्यरत अनुष्का फाउन्डेशन के परियोजना समन्वयक अभिषेक रैकवार द्वारा क्लब फुट वाले बच्चों के परिजनों को बुलाकर उन्हें उपचार के लिए परामर्श दिया जाता है। इस वर्ष आरबीएसके नरसिंहपुर एवं अनुष्का फाउन्डेशन मुंबई के समन्वय से जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर के अस्थि रोग विभाग में 25 बच्चों का नि:शुल्क उपचार किया जा रहा है। इस दौरान 21 बच्चों को प्लास्टर, टेनाटॉमि के पश्चात नि:शुल्क क्लब फुट शूज दिये गये और 4 बच्चों को प्लास्टर लगाये गये।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत एवं सामाजिक न्याय विभाग के समन्वय से 16 जनवरी 2018 को जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर के ट्रामा सेंटर नरसिंहपुर में 2 से 18 वर्ष तक के टेढे- मेढे पैर से पीड़ित बच्चों की जांच एवं उपचार के लिए नि:शुल्क शिविर का सफल आयोजन किया। जिसमें 49 बच्चों का पंजीयन एवं 31 बच्चें सर्जरी के लिए चिंहिंत किए गए। जिन्हें ऑपरेशन के लिए नारायण सेवा संस्थान उदयपुर राजस्थान भेजा जावेगा। मरीज के साथ एक परिजन के आने जाने की व्यवस्था आरबीएस के द्वारा की जायेगी। बच्चों के ऑपरेशन में व्यय राशि का भुगतान उक्त संस्थान को नियमानुसार सामाजिक न्याय विभाग द्वारा किया जावेगा।
शिविर में नारायण सेवा संस्थान के डॉ. बीआर शिन्दे, हरिप्रसाद लढा, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. जीसी चौरसिया, डॉ. एआर मरावी, डॉ. के एस राजपूत, डॉ. एलके बायवार, हर्ष कुमारी ठाकुर एवं समस्त आरबीएस के टीम के सदस्य मौजूद थे।



