जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में महिला बाल विकास विभाग का नया खबर प्रकाश में आया है। जानकार सूत्र बताते है कि, यहां कम्प्यूटर आॅपरेटर व चैकीदारों की नियुक्ति की सिलसिला चल रहा है। यह किसके निर्देश व किसके इशारे पर नियुक्ति हो रही है ? क्या किसी समाचार पत्रों में नियुक्ति के संबंध में कोई समाचार प्रकाशित हुआ है ? अगर हुआ है तो किस समाचार में ? जानकार सूत्र बताते है कि, महिला बाल विकास विभाग में जिन लोगों की नियुक्ति किया गया है उन लोगों से लगभग दो-दो लाख रूपये नियुक्तिकर्ता ने लिया है। लोगों में चर्चा का विषय है कि, क्या नेता या पैसे के बल पर नियुक्तियां बांटी जा रही है ? जिन लोगों की नियुक्तियां होई है वह किस-किस पद पर हुआ है और कहां-कहां हुई है इस समाचार के साथ संलग्न है। आगे और भी जानकारी क्रमश: दी जायेगी।……


