Home कोरिया बैकुण्ठपुर/कोरिया : बिजली विभाग की आँख मिचौली से जनता हुई त्रस्त ?…….

बैकुण्ठपुर/कोरिया : बिजली विभाग की आँख मिचौली से जनता हुई त्रस्त ?…….

144
0

जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में बिजली विभाग के मनमानी ढंग से बिजली कटौती को लेकर लोगबाग त्रस्त हो चुके है। लोगों में चर्चाऐं है कि, सप्ताह में एक बार शनिवार को बिजली मरमत हेतु निर्धारित किया गया था परंतु आये दिन बिजली गुल हो जाती है। आम जनता में इस बात का बड़ा आक्रोश है। साथ ही रोजमर्रा की कई काम बिजली से ही चलती है, यहां तक कि, जिस व्यक्ति के यहां पानी पम्प है उस व्यक्ति के सामने बहुत बड़ी समस्या देखने को मिल रही है। ऐसे में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आम जनता में आक्रोश बड़ गई है। ऐसा लगता है कि, बैकुण्ठपुर में नेता नाम की कोई चिज नहीं है। इस बात पर लोगों में चर्चा गरमा गई है। कोरिया “प्रशासन” इस बात पर ध्यान दें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here