Home छत्तीसगढ़ बीजापुर/CG : 21 दिन के ऑपरेशन में 21 मुठभेड़, 1.72 करोड़ के...

बीजापुर/CG : 21 दिन के ऑपरेशन में 21 मुठभेड़, 1.72 करोड़ के ईनामी 31 नक्सली ढेर……….

100
0

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने 21 दिन के ऑपरेशन में 21 मुठभेड़ों में 1.72 करोड़ रुपये के ईनामी 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा मंं हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। सुरक्षाबलों ने कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कार्रेगुट्टा हिल्स (केजीएच) में माओवादियों की “अजेयता” को ध्वस्त कर दिया है। 21 अप्रैल से 11 मई तक चले 21 दिन के ऑपरेशन ‘ब्लैक फॉरेस्ट’ में 31 माओवादी मारे गए हैं। जिनमें 16 महिलाएं शामिल थीं। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है। इस अभियान में 450 आईईडी, दो टन विस्फोटक, कई राइफलें और गोला-बारूद जब्त किए गए, जबकि 18 सुरक्षाकर्मी घायल हुए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह और छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी ए डी गौतम ने बीजापुर में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

 

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन चलाए हैं और उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया है। इस कार्रवाई से नक्सलियों के मनोबल में कमी आई है और वे लगातार भागने को मजबूर हो रहे हैं। सुरक्षा बलों की मुस्तैदी और कार्रवाई से नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता मिल रही है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है और उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों की कार्रवाई का स्वागत किया है और उन्हें उम्मीद है कि, नक्सलियों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here