Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाएं हुईं प्रभावित...

छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाएं हुईं प्रभावित ?………..

80
0

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग को देखा जाये तो स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है। जानकार सूत्र बताते है कि, कहीं मरीजों को इलाज में परेशान, कहीं दवा में परेशान, कहीं लम्बा इंतजार, कहीं सफाई में परेशान तो कहीं खाना में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। वहीं कुछ लोगों में चर्चा हो रही है कि, कुछ महीने से कर्मचारियों का पेमेंट भी नहीं हो पा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, लोगों में स्वास्थ्य विभाग के कार्यकलापों को देखते हुए ऐसा मालूम पड़ रहा है कि, पूर्व में ऐसा देखने को नहीं मिलता था जो कि अब लगभग 15 महीने में दो स्वस्थ्य विभाग के कारनामे देखने को मिली। जैसे- पोस्ंिटग ऐसे लोगों का कर दिया गया है जिसके ऊपर करोड़ा के संबंध में जांच जारी है। यही नहीं अपराधियों को मंत्री ही संरक्षण देते है जिससे स्वास्थ्य विभाग का मनमानी ढंग काम करने का तरीका बुलंद हो चुका है। क्या अपराधी अपनी नियुक्ति के लिए मुंह मांगी रकम देता है ? वहीं ऐसा कौन सा अधिकारी है जिसने लगभग 40 लाख रूपये अपने पद के लिए रकम दिये और किसको दिये ? जिसके ऊपर लगभग 50 करोड का जांच बैठी हुई है और वह अपराधी सूचारू रूप से किस हाॅस्पिटल का चार्ज लिया है ? यह जांच अभी जारी है।

लोगों में चर्चा है कि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पालन नहीं कर रहे हैं जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग को अपनी व्यवस्था सुधारने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कदम उठाने होंगे। यह समाचार मिली जानकारी के अनुसार प्रकाशित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here