Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : तुरंत बना अमित कुमार गोस्वामी का मूल निवासी प्रमाण पत्र,...

नरसिंहपुर/MP : तुरंत बना अमित कुमार गोस्वामी का मूल निवासी प्रमाण पत्र, लोक सेवा केन्द्र की समाधान एक दिवस योजना के माध्यम से खुश हैं नागरिक………….

42
0

नरसिंहपुर, 15 मई 2025. नागरिकों को एक दिन में सेवा उपलब्ध कराने की दृष्टि से राज्य शासन द्वारा समाधान एक दिवस- तत्काल सेवा वर्ष 2018 से प्रारंभ की है। इसके अंतर्गत विभागों की 34 प्रमुख सेवाओं को एक कार्य दिवस में ही प्रदाय किया जा रहा है। समाधान एक दिन- तत्काल सेवा व्यवस्था के अंतर्गत अब तक जिले के कई नागरिक लाभांवित हुये हैं।

      जिले के ग्राम डेडवारा के निवासी श्री अमित कुमार गोस्वामी बताते हैं कि उन्हें अपना मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें समाधान एक दिवस तत्काल सेवा के बारे में जानकारी नहीं थी। जैसे ही श्री गोस्वामी को समाधान एक दिवस योजना के बारे में जानकारी मिली, तो वे तुरंत नरसिंहपुर स्थित लोक सेवा केन्द्र में पहुंचे। यहां मौजूद लोक सेवा केंद्र के स्टाफ ने उन्हें मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए फार्म दिया और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करने के लिए कहा। उन्होंने फार्म में सभी आवश्यक जानकारी भरी और दस्तावेज संलग्न कर लोक सेवा केन्द्र में जमा किया। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि कुछ देर में ही उनका मूल निवासी प्रमाण पत्र बन गया है।तत्काल सुविधा मिलने पर श्री गोस्वामी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि शासन द्वारा शुरू की गई समाधान एक दिवस नागरिकों के लिए बहुत प्रभावी साबित हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here