एमसीबी : जिले में संचालित दो एकलव्य संयुक्त आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 6वीं में विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए अंतिम मेरिट अनुसार चयनित एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों की सूची जारी कर 12 मई से 14 मई 2025 तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यायलय पोड़ीडीह विकासखण्ड खड़गवॉं जिला एमसीबी के ऑडिटोरियम कक्ष में कॉउसिलिंग आयोजीत की गई थी। जिसमें मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति विद्यार्थियों का नाम सम्मिलित नहीं हुआ था, जिसे सम्मिलित करते हुए पुनः चयनित एवं प्रतीक्षा सूची जारी की जा रही है। चयनित एवं प्रतिक्षा सूची में उन परीक्षार्थियों को छोड़कर जो पूर्व तिथियों में आयोजित कॉउसिलिंग में सम्मिलित हुए थे शेष परीक्षार्थी 16 मई एवं 17 मई 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पोड़ीडीह विकासखण्ड खड़गवॉं जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के ऑडिटोरियम कक्ष में समस्त अभिलेख/ दस्तावेजों के साथ उपस्थित होंगे।
चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश के समय निम्नानुसार दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा
छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाणपत्र, अनुसूचित जनजाति का स्थायी जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, विद्यार्थियों का सिकल-सेल शासकीय चिकित्सक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, माता-पिता को वामपंथी उग्रवाद, विद्रोह, कोविड से खोने, विधवाओं के बच्चे, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे, भूमि दान, अनाथ वर्ग के बच्चे, वामपंथी उग्रवाद से लड़ते हुए अपनी जान गवाने वाले पुलिस, अर्धसैनिक, सशस्त्र बल के बच्चे, दिव्यांग बच्चे आदि का प्रमाण पत्र, विशेष शासकीय कर्मचारी के बच्चे, जिला चिकित्सालय बोर्ड का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रवेश के 15 दिवस के अंदर उपलब्ध करना होगा। इसके साथ ही सभी प्रमाण पत्रों की मूल एवं सत्यापित प्रति लाना अनिवार्य होगा।



