Home देश पहलगाम/जम्मू कश्मीर : हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम...

पहलगाम/जम्मू कश्मीर : हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था, हमारी कश्ती वहां डूबी जहां पानी कम था ?…………..

353
0

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकियों द्वारा हिन्दु लोगों पर निर्मम हत्या को लेकर भारत सरकार ने बहुत से कदम उठाये है, जिनमें से एक कदम यह भी है कि, जितने भी राज्यों में पाकिस्तानी व बांग्लादेश के विदेशियों को अपने-अपने देश में जाने को लेकर अल्टीमेटम दिया गया। जानकार सूत्र बताते है कि, जब गणना किया गया तो पता चला कि, हमारे देश में लगभग 25 लाख के ऊपर पाकिस्तानी व बांग्लादेश के लोग बसे हुए है।

लोगों में तरह-तरह की चर्चाऐं है कि, कुछ पाकिस्तानी हमारे हिन्दुस्तान में मुस्लिम लड़कियों से निकाह कर लिए है और कुछ हिन्दुस्तानी मुस्लिम पाकिस्तानी लड़कियों से निकाह कराये है। यहां तक कि, हिन्दुस्तान में जिनको ज्यादा समय हो चुका है वह भी शासकीय नौकरी में लगे हुए है सोचने वाली बात है कि, हमारे भारतवर्ष में ऐसे भी गद्दार है जो कि, विदेशियों को नौकरी भी देते है। यहां तक कि, अपने-अपने आधार कार्ड व राशन कार्ड तक का लाभ ले रहे है। जब हर राज्य में जांच की गई तो हर राज्य में पाकिस्तानी नागरिक पाये गये जिनको वापस भेजने का व्यवस्था सरकार कर रही है। पर पाकिस्तानी नागरिक सोचते है जब हिन्दुस्तान में पूरा लाभ मिल रहा है तो क्यों वापस जाये ? सोचने वाली बात है कि, विदेशियों के निकाह कराने के पश्चात जिन महिलाओं व पुरूषों के बाल-बच्चे हुए है तो भारत सरकार उन लोगों का क्या व्यवस्था करेगा ? या पाकिस्तान में जिन हिन्दुस्तान के मुस्लिम लड़कियों की शादी हुई है वह भारत आ सकती है ? यह गंभीर मामला है।

वहीं आज देखा जाये तो जितने भी भारत में योजनाऐं चल रही है उन सभी का लाभ विदेशी उठा रहे है। क्योंकि हमारे हिन्दुस्तान में जातिवादी अपने-अपने जाति का उत्थान करने में लगे हुए है उनको देश के भविष्य से कोई मतलब नहीं। अब देखना यह है कि, इस्लामी विचारधारा के लोग इस बात पर गंभीर ध्यान देते है या नहीं ? अगर नहीं देते है तो हिन्दु मुस्लिम वाला राजनितिक चलता रहेगा। जबकि भारत को विदेशियों को नागरिकता देना स्वीकार नहीं देना चाहिए। पर कहावत है न हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था, हमारी कश्ती वहां डूबी जहां पानी कम था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here