Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : जल गंगा संवर्धन पर उमावि करपगांव में आयोजित हुआ संवाद...

नरसिंहपुर/MP : जल गंगा संवर्धन पर उमावि करपगांव में आयोजित हुआ संवाद व परिचर्चा………..

18
0

नरसिंहपुर : जल गंगा संवर्धन अभियान जिले में 30 जून तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नागरिकों को जल के महत्व के बारे में बताया जा रहा है। इसके अलावा शासकीय और अशासकीय स्कूलों में भी अभियान की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। विद्यार्थियों को जल का महत्व बताया जा रहा है।

 

      इसी क्रम में मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करपगांव में संवाद व परिचर्चा आयोजित की गई। शिक्षक श्री बृजेश फौजदार ने विद्यार्थियों को जल के महत्व, आवश्यकता, संरक्षण व संवर्धन, जल स्रोतों के रखरखाव, तालाब, कुओं व बावडिया आदि की साफ- सफाई व स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थी अपने घरों में जल के अनावश्यक उपयोग को रोकने और नलों में टोंटी लगवाने के कहा। इस दौरान जन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री सुभाष उदेनिया भी मौजूद थे।

ग्राम पंचायत अकोला में हुआ जल संवाद कार्यक्रम

गीत- संगीत के माध्यम से ग्रामीणों को किया प्रेरित

नरसिंहपुर :  जिले में राज्य शासन द्वारा चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी के तहत जल संरक्षण और संवर्धन के बारे में जन जागरूकता के लिए जल संवाद कार्यक्रमों का आयोजन गाँव- गाँव किया जा रहा है। इसी क्रम में मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में विकासखंड गोटेगांव की ग्राम पंचायत अकोला में जल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को जल की महत्ता बतायी गई। जल बचाने का संकल्प दिलाया गया और गाँव की जल संरचना के जीर्णोंद्धार के ‍‍लिए श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों को प्रेरित करने के उद्देश्य से गीत- संगीत के माध्यम से प्रेरित किया।

 

      विकासखंड समन्वयक श्री प्रतीक दुबे ने बताया गया कि जल को संरक्षित करने के लिए किस तरह ग्राम में कार्य किए जायें। गांव में हम सभी की सहभागिता से वर्षा जल का संचय अधिक से अधिक किया जाये, जिससे भूमिगत जल में वृद्धि हो सके। जल संवाद के उपरांत समस्त उपस्थित ग्रामीणजनों ने गीतों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण व संवर्धन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान जल को संरक्षित करने की शपथ भी ली। इस अवसर पर नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिती अकोला के सदस्य व पदाधिकारी, सीएमसीएलडीपी के छात्र व परामर्शदाता और ग्रामवासी मौजूद थे।

“जल गंगा संवर्धन अभियान”

जल संरचनाओं को सहेजने में जुटे लोग

ग्राम पंचायत काचरकोना में हो रहा कंटूर ट्रेंच का निर्माण

नरसिंहपुर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जल संरक्षण के लिए जिले में विभिन्न निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। वर्षा जल को सहजने और भू- जल में वृद्धि लाने के लिए ये कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। नदियों और जल स्रोतों में बोरी बंधान के माध्यम से जल को सहजने के कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीणजनों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई जा रही है।

      अभियान के दौरान मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वाधान में विकासखंड चांवरपाठा की ग्राम पंचायत काचरकोना में कंटूर ट्रेंच का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति काचरकोना व बंधा, श्री स्वामी साधना सेवा समिति बिलथारी के नेतृत्व में किया जा रहा है।

      कंटूर ट्रेंच के निर्माण होने से वर्षा जल का संचय किया जा सकेगा। भू- जल स्तर के सुधार होगा और किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध हो सकेगा। इसके अलावा ग्रीष्मकाल में पशु- पक्षियों को पीने का पानी भी उपलब्ध होगा।

      इस अवसर पर नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री दीपक पटेल, सचिव श्री दीपक कुमार डढोर, नवांकुर संस्था के श्री बाबूलाल नोरिया, सीएमसीएलडीपी के मेंटर व छात्र और ग्रामवासी मौजूद थे। इस दौरान जल संरक्षण व संवर्धन की शपथ भी ली।

जिले के ग्राम गुरारू- इमलिया व मुराछ में वर्षा जल सहेजने किया जा रहा खंती निर्माण

नरसिंहपुर : जिले में 30 जून तक चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से समितियों द्वारा स्वेच्छा से खंती, कंटूर ट्रेंच आदि निर्माण कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इस दौरान ग्रामवासी भी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले रही है। इस कार्य में किसान भी अपने खेतों के आसपास कंटूर ट्रेंच और खंती निर्माण के कार्य करवा रहे हैं। इससे वर्षा का जल सहेजने और भू- जल में वृद्धि होगी।

      इसी क्रम में मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वाधान में नरसिंहपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुरारू- इमलिया व मुराछ में किसानों के खेतों के आसपास खंती निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। यह कार्य नवांकुर संस्थाओं और ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के अलावा अन्य ग्रामवासी और ग्रामीणों की मदद से किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामवासियों ने बताया कि राज्य शासन ने जल गंगा अभियान जल संरक्षण व उसके संवर्धन के लिए चला रही है। हम सभी को इसमें शामिल होकर जल संरक्षण की दिशा में कार्य करना होगा। इस दौरान ग्रामवासियों ने जल संरक्षण की शपथ भी ली।

जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर विकासखंड चीचली की मासिक बैठक सम्पन्न

जल संरक्षण व संवर्धन की दिलाई शपथ

नरसिंहपुर : मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर की विकासखंड चीचली की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान और आगामी योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

      बैठक के दौरान जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड चीचली की प्रत्येक ग्राम पंचायतों और ग्रामों में जल संवर्धन के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करने और जल संरक्षण व संवर्धन के लिए ग्रामीणों में जागरूकता लाने को लेकर प्रेरित किया गया। इस दौरान विकासखंड समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे ने सभी को जल संरक्षण व संवर्धन की शपथ भी दिलाई।

      बैठक में नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की श्रीमती नीरू राजपूत, माही सामाजिक संस्था के श्री संतोष चौरसिया, हरदौल जन सेवा समिति के श्री रामेश्वर वर्मा, जन शक्ति सेवा समिति के श्री रामकृष्ण राजपूत सहित जन अभियान परिषद के सदस्य मौजूद थे।

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सांईखेड़ा के नकटा नाला में हुआ सामूहिक श्रमदान

नरसिंहपुर : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण व संवर्धन की दिशा में अनेक कार्य किये जा रहे हैं। जल सहेजने के उद्देश्य से किये जा रहे इन कार्यों में सामाजिक, धार्मिक, स्वेच्छिक, अन्य संगठन व नागरिक अपनी स्वेच्छा से शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में परिषद सांईखेड़ा द्वारा नकटा नाला में श्रमदान किया गया।

      यह कार्य नवांकुर संस्था तूमड़ा व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, युवाओं और ग्रामवासियों के सहयोग से नकटा नाला में सामूहिक श्रमदान किया गया। इस दौरान मौजूद युवाओं को जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया। ब्लॉक समनव्यक श्री कुलदीप सिंह ठाकुर, परामर्शदाता श्री हर्षित राजपूत, सपना तोमर, नवांकुर संस्था तूमडा के अध्यक्ष श्री राकेश खेमरिया ने बताया कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से परिषद द्वारा गांव- गांव जाकर जल संरक्षण व संवर्धन के लिए जल संवाद कार्यक्रम, ग्राम समिति के माध्यम से जल संरचनाओं का संरक्षण व उनका संवर्धन के कार्य किये जा रहे हैं।

      इस अवसर पर सीएम सीएलडीपी के विद्यार्थी, नगर षरिषद के श्री दीपक अग्रवाल, श्री मुकेश राजपूत, श्री  तेज सिंह तोमर, सेन्ट्रल पब्लिक ऐकडिमी साईखेडा के विद्यार्थी, अन्य सदस्य और नागरिक मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here