Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : सुरक्षा जवान व सुपरवाईजर के पदों की भर्ती के लिए...

नरसिंहपुर/MP : सुरक्षा जवान व सुपरवाईजर के पदों की भर्ती के लिए रोजगार पंजीयन शिविर का आयोजन गोटेगांव में 20 मार्च को………….

12
0

नरसिंहपुर, 19 मार्च 2025. जिले में सुरक्षा जवान व सुपरवाईजर के 500 पदों पर भर्ती के लिए पंजीयन शिविर का आयोजन विकासखंड स्तर पर किया जायेगा। सुरक्षा जवान व सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती के लिए 20 मार्च को मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय जनपद पंचायत गोटेगांव में प्रात: 10.30 बजे से सायं 4 बजे तक पंजीयन शिविर का आयोजन किया जायेगा।

      उक्त पदों की भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10 वीं से स्नातक होनी चाहिये। साथ ही शारीरिक मापदंड, 18 से 35 वर्ष की आयु, 167.5 सेमी, 56- 90 किग्रा वजन और 80 से 85 सेमी छाती होना आवश्यक है। शेष शर्ते भर्ती अधिकारी एवं कम्पनी के मापदंड के अनुसार लागू होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर 7706877459 व 9174995167 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here