Home कोरिया बैकुण्ठपुर/कोरिया : दोगले कांग्रेसियों की पहचान, जिससे भाजपा जिला अध्यक्ष सावधान ?……………..

बैकुण्ठपुर/कोरिया : दोगले कांग्रेसियों की पहचान, जिससे भाजपा जिला अध्यक्ष सावधान ?……………..

62
0

जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में नया जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद में भाजपा का नया समीकरण देखने को मिला। क्योंकि पूर्व में जो जिला अध्यक्ष थे उनकी भाजपा में दो-दो बार नियुक्ति किया जा चुका है और पूर्व विधायक भी वर्तमान में है उनका भी आमजनता ने देखा। वहीं जब से देवेन्द्र तिवारी जी नये जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए है तब से नगर पंचायत, जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं सरपंचों का भी प्रभाव इनके ऊपर पड़ा है। क्योंकि पूर्व से चला आ रहा है जिसकी सत्ता, चमचे उसी के साथ। और ये चमचे वसूली भी विधायक और अध्यक्ष के नाम से तेजी से कर रहे है। देवेन्द्र तिवारी सरल स्वभाव एवं मृदुल भाषा के दक्ष है। उनकी मीठी भाषा में अच्छे-अच्छे लोग लोभित हो जाते है। उसी का लाभ भाजपा को मिला है। परंतु देवेन्द्र तिवारी जी के साथ ऐसे लोग खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे है जिनका समाज व पार्टी में कोई महत्व नहीं है ऐसे लोग विषैले सर्फ की भांति भाजपा पार्टी में सामिल होकर पार्टी के छवी को धुमिल करने के फिराक में लगे हुए होते है।

वहीं लोगों का कहना है कि, वर्तमान जिला अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष के विचारधारा के अन्तर्गत चले तो पार्टी में द्वेेष पैदा हो सकता है। आम जनता का विचार है कि, वर्तमान में जो लोग जिला अध्यक्ष के साथ फोटो खिंचवा रहे है यह लोग अधिकारियों से पैसा व धौस देने में सबसे आगे है। अब चरणदास महंत जी एवं उसके पत्नी उस व्यक्ति के चाचा-चाची लगते थे और कांग्रेस पार्टी का पदाधिकारी भी है। जो एक साथ भाजपा में जिला अध्यक्ष से मिलने पहुंचे थे। जो कि इन लोगों को पैसा वसूलने में सबसे आगे माना जाता है। अब देखना यह है कि, विधायक व जिला अध्यक्ष इन लोगों से कितना दूरी बनाकर रख सकते है यदि दूरी नहीं बनाये तो पार्टी की छवी धुमिल करने में सबसे आगे होंगे। इसका विस्तार से जानकारी और आगे प्रकाशित किया जायेगा। यह समाचार आम जनता के विचारधाराओं से प्रकाशित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here