Home मध्यप्रदेश ✍ कलेक्टर ने किया उप स्वास्थ्य केन्द्र हीरापुर का निरीक्षण……..

✍ कलेक्टर ने किया उप स्वास्थ्य केन्द्र हीरापुर का निरीक्षण……..

कलेक्टर ने शासन की योजनाओं के प्रचार- प्रसार

134
0

नरसिंहपुर, 13 अक्टूबर 2021. कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने जिले की जनपद पंचायत नरसिंहपुर के ग्राम हीरापुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण बुधवार को किया। इस दौरान उन्होंने उप स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थायें देखी और आवश्यक निर्देश दिये।

   निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने शासन की योजनाओं के प्रचार- प्रसार के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में दीवार लेखन करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने सीएमएचओ को निर्देश दिये कि उप स्वास्थ्य केन्द्र में आवश्यकतानुसार मरम्मत करायें। कलेक्टर ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से टीकाकरण और उप स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध दवाईयों की जानकारी ली।

   निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय कुमार जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here