Home एम.सी.बी. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की 100 पदयात्रा और कलेक्टरेट घेराव स्थगित, दादा हीरा...

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की 100 पदयात्रा और कलेक्टरेट घेराव स्थगित, दादा हीरा सिंह मरकाम की पुण्यतिथि के कारण लिया निर्णय

16
0

वशिष्ठ टाइम्स समाचार
रिपोर्ट — नीलेश सोनी

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की 100 पदयात्रा और कलेक्टरेट घेराव स्थगित, दादा हीरा सिंह मरकाम की पुण्यतिथि के कारण लिया निर्णय

बैकुंठपुर, जिला कोरिया (छ.ग.)।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा प्रस्तावित 100 पदयात्रा एवं सांकेतिक वन मंत्री शव यात्रा कलेक्टरेट घेराव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. संजय सिंह कमरो ने दिनांक 22.10.2026 को कलेक्टर कोरिया, बैकुंठपुर को पत्र सौंपकर इस संबंध में जानकारी दी।

पत्र में उन्होंने बताया कि पूर्व में पत्र क्रमांक Q दिनांक 13.10.2026 के माध्यम से उक्त पदयात्रा एवं घेराव की सूचना दी गई थी।

इंजी. कमरो ने पत्र में उल्लेख किया है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक, गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जी की छठवीं पुण्यतिथि का कार्यक्रम दिनांक 27.10.2026 एवं 28.10.2026 को ग्राम-तिवरता, जिला-कोरबा (छ.ग.) में आयोजित है।

इसी कारण उक्त पदयात्रा एवं कलेक्टरेट घेराव के कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है। आगामी तिथि तय कर सूचना पुनः शासन-प्रशासन को प्रेषित की जाएगी।

प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक बैकुंठपुर एवं समस्त समाचार पत्रों को भी प्रेषित की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here