Home छत्तीसगढ़ ठाकुरहट्टी आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ सेवा संकल्प...

ठाकुरहट्टी आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों के पोषण, विकास और खुशहाल बचपन पर दिया गया जोर सोनहत।

5
0

महिला एवं बाल विकास विभाग के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनहत के आंगनबाड़ी केंद्र ठाकुरहट्टी में 30 सितंबर 2026 को ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास, पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आंगनबाड़ी केंद्र से समुदाय की सहभागिता को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में श्रीमती कमला गुप्ता की उपस्थिति रही। वहीं ग्राम पंचायत सोनहत की सरपंच श्रीमती दिनेश मंमती सिंह सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं स्थानीय ग्रामीणों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित तथा खुशहाल बचपन के महत्व पर जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीखने और रचनात्मक विकास को प्रोत्साहित किया गया।

साथ ही बच्चों को पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराने और उनके नियमित स्वास्थ्य एवं विकास की निगरानी के महत्व पर भी चर्चा की गई।

‘सशक्त महिला, सशक्त परिवार, सशक्त समाज’ की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय एवं सहभागिता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं के लिए संचालित सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।

श्रीमती कमला गुप्ता ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि महिला एवं बाल विकास से जुड़ी विभिन्न सेवाओं को समुदाय तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

आभार:
मुझे यह सम्मान देने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं सभी आंगनबाड़ी बहनों का बहुत-बहुत धन्यवाद। 🙏
— श्रीमती कमला गुप्ता

रिपोर्ट — निलेश सोनी
विशेष संवाददाता/छत्तीसगढ़ हेड ब्यूरो चीफ
वशिष्ठ टाइम्स समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here