शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चितरांव की बदहाल व्यवस्था के कारण दुर दराज से आने वाले बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर होता दिखाई दे रहा है
विगत कई वर्षों से संचालित 12 वी तक शासकीय स्कूल जो की संकुल भी है आज भी बाउंड्री वॉल से वंचित हैं
कुछ वर्ष पहले पंचायत के द्वारा सामने से बाउंड्री वॉल कराई गई थी लेकिन गेट की व्यवस्था आज तक नहीं हुई
स्कूल के पीछे और अगल-बगल से जंगल लगा हुआ है जानवरों के आने का भी खतरा रहता है
कभी कभी आ भी जाते है जाते हैं लेकिन वहां पर भी बाउंड्री वॉल की व्यवस्था नहीं है
स्कूल के प्रचार महोदय से चर्चा के दौरान कुछ जानकारियां हासिल हुई जो मैं वशिष्ठ टाइम्स समाचार के माध्यम से प्रशासन को अवगत करना चाहता हूं की बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में बाउंड्री वॉल और गेट की व्यवस्था शीघ्रता से कराई जाए जिससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे




