Home चोरी बलरामपुर, वाड्रफनगर के अरविंद ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपये की चोरी, बिहार...

बलरामपुर, वाड्रफनगर के अरविंद ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपये की चोरी, बिहार से सात आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

9
0
hey

बलरामपुर वाड्रफनगर के अरविंद ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपये की चोरी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीसीटीवी फुटेज और साइबर तकनीक की मदद से सात आरोपियों को गिरफ्तार इनमें चोरी का माल खरीदने वाला एक सुनार भी शामिल है।

16 अगस्त की रात अरविंद ज्वेलर्स बंद कर संचालक घर चले गए थे। इसी दौरान चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब 20 किलो चांदी के जेवर, 50 ग्राम सोने के आभूषण, 10 किलो गिल्ट और 18 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मिले सुराग आरोपियों की लोकेशन बिहार के रोहतास जिले में मिलने के बाद पुलिस टीम वहां रवाना हुई। स्थानीय पुलिस की मदद से छह  को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि वे 15 अगस्त को पिकअप और बाइक से वाड्रफनगर पहुंचे । इसके बाद करीब दो दिन तक इलाके की रेकी की और मौका मिलते ही सब्बल से दुकान का शटर तोड़कर चोरी को अंजाम दिया।

पूछताछ में चोरी का माल दिनारा निवासी सुनार सुनील कुमार सोनी को बेचने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसके घर दबिश देकर चोरी की चांदी गलाकर तैयार की गई 14.175 किलो चांदी की सिल्लियां बरामद कीं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिकअप, मोटरसाइकिल, सब्बल, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त कीया।  इस कार्रवाई में बसंतपुर थाना, चलगली थाना और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here