Home एम.सी.बी. छत्तीसगढ़, मनेंद्रगढ़, पूर्व माध्यमिक शाला बेलबहरा के सामने कीचड़ का अंबार, बच्चों...

छत्तीसगढ़, मनेंद्रगढ़, पूर्व माध्यमिक शाला बेलबहरा के सामने कीचड़ का अंबार, बच्चों का स्कूल पहुंचना हुआ मुश्किल

6
0
hey

बेलबहरा पूर्व माध्यमिक शाला बेलबहरा के सामने बारिश के चलते कीचड़ और जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है।

पिछले करीब दो महीनों से विद्यार्थी, अभिभावक और राहगीर परेशान हैं। विद्यालय आने-जाने वाले छोटे बच्चों को कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ रहा है।

कई स्थानों पर इतना अधिक कीचड़ है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और वाहन कीचड़ में फंसने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की स्थिति देखकर ऐसा लगता है मानो सड़क नहीं, बल्कि दंगल का मैदान बन गया हो।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता

कीचड़ के कारण बच्चों के कपड़े खराब होने के साथ-साथ उनके गिरकर चोटिल होने की आशंका भी बनी रहती है। बारिश के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।

ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से विद्यालय के सामने तत्काल मुरुम-गिट्टी डालकर रास्ता दुरुस्त कराने, जल निकासी की व्यवस्था करने तथा स्थायी सड़क निर्माण की मांग की है।

अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग कब जागता है और विद्यालय के सामने पसरे कीचड़ के अंबार से विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को कब राहत मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here