Home एम.सी.बी. छत्तीसगढ़, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर समय पर अस्पताल पहुंचें...

छत्तीसगढ़, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर समय पर अस्पताल पहुंचें डॉक्टर-स्टाफ, ओपीडी में चिकित्सकों की उपस्थिति अनिवार्य

8
0
hey

Report Nilesh sony

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों एवं स्टाफ की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य मिशन एवं जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी निर्धारित समय पर उपस्थित रहें।

उन्होंने विशेष रूप से ओपीडी के निर्धारित समय में डॉक्टरों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मरीजों को समय पर उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

बैठक में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी, समय पर स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यकता के अनुसार गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ वास्तविक रूप से आम नागरिकों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था बनाए रखने को कहा।

कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित निगरानी करते हुए व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here