ब्यौहारी विनायक पैलेस ब्यौहारी में आयोजित खण्ड स्तरीय पंच एवं सरपंच सम्मेलन में विधायक के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और रोजगार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से संवाद किया गया।

सम्मेलन में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM-G) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और आजीविका के साधनों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

सम्मेलन को ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए विधायक ने कहा कि गांवों की तरक्की ही क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला है। ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि VB-G RAM-G मिशन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ गांवों में विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विधायक ने ग्राम पंचायतों के पंच एवं सरपंचों से सीधे संवाद करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं और विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षी सिंह, समस्त जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य तथा बड़ी संख्या में सरपंच एवं पंच उपस्थित रहे।
सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता ने यह संदेश दिया कि ग्रामीण रोजगार, मजबूत आजीविका और बुनियादी विकास के माध्यम से ब्यौहारी क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर कार्य करेंगे।

