Home कोरिया सोनहत, कोरिया, ग्राम पंचायत कछार के पारा में सड़क की बदहाली, ग्रामीण...

सोनहत, कोरिया, ग्राम पंचायत कछार के पारा में सड़क की बदहाली, ग्रामीण परेशान

8
0
hey

                                                            सोनहत, कोरिया।
ग्राम पंचायत कछार के पंडितपारा में सड़क एवं नाली व्यवस्था की समस्या से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में सड़क की स्थिति बेहतर किए जाने के साथ-साथ नाली निर्माण एवं जल निकासी की व्यवस्था पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।

बारिश के दिनों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से आवागमन प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने संबंधित पंचायत एवं प्रशासन से मांग की है कि पंडितपारा क्षेत्र का स्थल निरीक्षण कर सड़क एवं नाली की स्थिति का जायजा लिया जाए तथा आवश्यक निर्माण एवं सुधार कार्य शीघ्र कराया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का निराकरण होने से आवागमन सुगम होगा और बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति से भी राहत मिल सकेगी।

सोनहत, जिला कोरिया (छत्तीसगढ़)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here