Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर, रामानुजनगर में तिरंगा यात्रा, एक किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला में शामिल...

सूरजपुर, रामानुजनगर में तिरंगा यात्रा, एक किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला में शामिल हुए 1500 से अधिक लोग

7
0
hey

सूरजपुर 

सूरजपुर हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत रामानुजनगर में नगर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा का उद्देश्य समस्त जनमानस एवं युवाओं में देशभक्ति का संचार करते हुए देश प्रेम की भावना को प्रबल करना तथा उन्हें देश के अमृत काल में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करना रहा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मराबी के नेतृत्व में आरंभ हुई यह विशाल यात्रा जनपद पंचायत रामानुजनगर के प्रांगण में सम्पन्न हुई। यात्रा में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठजनों सहित 1500 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस दौरान नगर देशभक्ति के गीतों और तिरंगे के जयकारों से गूंज उठा। प्रतिभागियों ने एक किलोमीटर से अधिक लंबी मानव श्रृंखला बनाकर एकता और राष्ट्रप्रेम का अनुपम संदेश दिया।


कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अजय मॉडियम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here