Home एम.सी.बी. कोरिया, स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को बैकुंठपुर में निकलेगी जिला स्तरीय...

कोरिया, स्वतंत्रता दिवस पर 14 अगस्त को बैकुंठपुर में निकलेगी जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़

5
0
hey

कोरिया

कुमार चौक से रामानुज मिनी स्टेडियम तक दौड़ेंगे जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक

कोरियास्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, एकता और भाईचारे की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कोरिया के तत्वावधान में 14 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

स्वतंत्रता दौड़ प्रातः 7.30 बजे कुमार चौक, बैकुंठपुर से प्रारंभ होकर रामानुज मिनी स्टेडियम तक पहुंचेगी। आयोजन में जिले के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि, जिला अधिकारी-कर्मचारी तथा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दौड़ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की अपील की है। दौड़ के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्र के प्रति समर्पण और स्वतंत्रता दिवस के उत्साह का संदेश दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here