विशेष समाचार – बेनी माधव कुशवाहा (डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर शहडोल)
शहडोल। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों नेएवं शासकीय आवासीय विद्यालय सीधी के विद्यार्थियों ने पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत सीधी विकासखंड जयसिंहनगर जिला शहडोल में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष नंदलाल नापित, नीरज सिंह चौहान, मंडल मंत्री संजय चतुर्वेदी, जनपद सदस्य प्रमोद सिंह, एवं शासकीय आवासीय विद्यालय सीधी प्राचार्य रामस्वरूप तिवारी एवं समस्त स्टाफ तथा जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संदेश दिया।

यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और नारों से माहौल जोशीला बना रहा। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की एकता, गौरव और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

