Home एम.सी.बी. पीएम श्री विद्यालय जयनगर में बैगलेस डे पर स्वच्छता अभियान, अभिभावकों व...

पीएम श्री विद्यालय जयनगर में बैगलेस डे पर स्वच्छता अभियान, अभिभावकों व गणमान्य नागरिकों ने विद्यार्थियों के साथ किया श्रमदान

8
0
hey

सूरजपुर

सूरजपुर पीएम श्री शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जयनगर में विगत दिवस बैगलेस डे के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ श्रमदान की भावना का विकास करना रहा।
प्राचार्य श्रीमती पुष्पा राय के कुशल मार्गदर्शन में शुभारंभ हुए इस अभियान के दौरान विद्यालय परिसर, कक्षाओं, खेल मैदान तथा आसपास के सार्वजनिक क्षेत्रों की गहन सफाई की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया, वहीं स्वच्छता के संदेश को रेखांकित करते हुए आकर्षक रंगोली भी सजाई गई।


कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष श्री शांतनु सिंह, समिति के सदस्यगण, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के साथ मिलकर श्रमदान किया, जिससे बच्चों का उत्साहवर्धन हुआ।
विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अग्रणी भूमिका निभाते हुए अभियान को सुचारु एवं प्रभावी बनाया। इस दौरान विद्यार्थियों को गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण तथा प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने के संबंध में व्यावहारिक जानकारी भी दी गई।


प्राचार्य श्रीमती पुष्पा राय ने अपने संदेश में कहा कि स्वच्छता केवल एक दिवस का कार्य नहीं, बल्कि जीवनशैली का अनिवार्य हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बैगलेस डे का मूल उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर व्यावहारिक एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ना है। जब समाज, अभिभावक एवं विद्यालय मिलकर प्रयास करते हैं, तो न केवल वातावरण स्वच्छ बनता है, बल्कि आने वाली पीढ़ी में बेहतर नागरिक के संस्कार भी अंकुरित होते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रभारी प्राचार्य श्री वीरेंद्र जायसवाल एवं समस्त शिक्षकगण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here