कोरिया/कटगोड़ी।
चतुर्थ सावन सोमवार के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं से इस धार्मिक यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

आयोजन समिति के अनुसार कांवड़ यात्रा का शुभारंभ प्राचीन शिव गुफा मंदिर से होगा, जहां से श्रद्धालु भगवान शिव के जयघोष के साथ यात्रा प्रारंभ करेंगे। यात्रा का समापन सिद्धेश्वर मंदिर, कटगोड़ी में होगा, जहां श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना करेंगे।
समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपने परिवार एवं मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है। आयोजन के दौरान श्रद्धालु “हर-हर महादेव”, “ॐ नमः शिवाय” एवं “बोल बम” के जयघोष के साथ भगवान शिव की भक्ति में सराबोर रहेंगे।
आयोजन समिति ने बताया कि कांवड़ यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं सनातन संस्कृति का संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार करना है। सभी श्रद्धालुओं से अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल होने की अपील की गई है।

