सूरजपुर छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम निषाद आज जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान न्यू सर्किट हाउस सूरजपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने अन्य पिछड़े वर्ग के हितार्थ संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे प्रत्येक पात्र हितग्राही तक प्रभावी ढंग से पहुँचे।
इस अवसर पर वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, श्रीमती चंद्रकांत वर्मा एवं श्री बाबूलाल अग्रवाल उपस्थित रहे।


