Home एम.सी.बी. कोरिया, ‘जल संरक्षण राखी’ बांधकर दीदियों ने दिलाया जल बचाने का संकल्प...

कोरिया, ‘जल संरक्षण राखी’ बांधकर दीदियों ने दिलाया जल बचाने का संकल्प ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालकर वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण का दिया संदेश

6
0
hey

कोरिया, जनपद पंचायत बैकुंठपुर के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा ‘कैच द रेन’ अभियान के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत परिसर से घड़ी चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली के दौरान दीदियों ने जल संरक्षण संबंधी संदेशों से युक्त तख्तियां हाथों में लेकर नागरिकों को वर्षा जल के अधिकतम संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से लोगों से जल की प्रत्येक बूंद के महत्व को समझते हुए इसके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा अपने हाथों से तैयार की गई ‘जल संरक्षण राखी’ रही। दीदियों ने जनपद पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शहरवासियों की कलाई पर यह विशेष राखी बांधते हुए उनसे जल बचाने, वर्षा जल का अधिकतम संग्रह करने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर दीदियों ने संदेश दिया कि “जिस प्रकार हम राखी के माध्यम से अपने रिश्तों की रक्षा का संकल्प लेते हैं, उसी प्रकार जल की रक्षा का संकल्प लेना भी हम सभी का नैतिक दायित्व है।” कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक नागरिक से जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने और इस अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ने की अपील की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here