Home कोरिया कोरिया, 15 अगस्त को जिलेभर में आयोजित होगा ‘उल्लास महा-चौपाल’ शत-प्रतिशत...

कोरिया, 15 अगस्त को जिलेभर में आयोजित होगा ‘उल्लास महा-चौपाल’ शत-प्रतिशत साक्षरता के लक्ष्य को लेकर तैयारियां तेज, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

7
0
hey

कोरिया

कोरिया, 07 अगस्त 2026/ राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशानुसार वर्ष 2026-27 में प्रदेश को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिले में 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले ‘उल्लास महा-चौपाल’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विगत दिनों बैठक में विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री योगेन्द्र श्रीवास के मार्गदर्शन में आयोजित हुई।

बैठक में बताया गया कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का मूल मंत्र ‘जन-जन साक्षर, कर्तव्य बोध’ है। इसका उद्देश्य 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के ऐसे वयस्कों को साक्षर बनाना है, जो किसी कारणवश औपचारिक स्कूली शिक्षा से वंचित रह गए हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साक्षरता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए जिलेभर में उल्लास महा-चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार 15 अगस्त से पूर्व सभी ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों के पारा, मोहल्ला एवं टोला स्तर पर नारा लेखन, फ्लेक्स प्रदर्शित किए जाएंगे तथा कोटवारों के माध्यम से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही जनप्रतिनिधियों, नवसाक्षरों एवं स्थानीय समुदाय को कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आमंत्रित करने तथा मैदानी अमले के सहयोग से जनजागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए उल्लास मोबाइल टॉर्च रैली, मशाल रैली, प्रभात फेरी, साक्षरता ध्वजारोहण, सामूहिक उल्लास शपथ आदि महा-चौपाल एवं कहानियों का कारवां, मातृत्व साक्षरता महासंकल्प, डिजिटल साक्षरता हेल्प डेस्क, सेल्फी प्वाइंट, अंगूठा मुक्त पंचायत, ‘अंगूठे से कलम तक’ सम्मान समारोह, प्रशस्ति पत्र वितरण, साक्षरता रंगोली, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, उल्लास की घंटी, उल्लास दीवार, सुपर-30, ज्ञान रथ, खेलकूद प्रतियोगिताएं सहित विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here