कोरिया
पाथवे निर्माण के लिए 50.45 लाख, बी.टी. रोड निर्माण के लिए 64.11 लाख और बी.टी. रोड मरम्मत के लिए 89.91 लाख मंजूर
कोरिया 05 अगस्त 2026/ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर पालिका में 13 कार्यों के लिए 3 करोड़ 64 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

जिला कलेक्टर श्री रोक्तिमा यादव के निर्देशन में नगर पालिका परिषद, बैकुंठपुर ने विगत माह प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित किया था। जिसके तारतम्य में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बैकुंठपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-19, जूनापारा मंम सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 13 लाख 34 हजार रुपए मंजूर किए हैं। विभाग ने वार्ड क्रमांक-14 में जयस्तंभ चौक परिसर में निर्माण एवं संधारण कार्यों के लिए 15 लाख 46 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग ने दो पाथवे के निर्माण के लिए 50 लाख 45 हजार रुपए की मंजूरी दी है। इनमें मेन रोड राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के दोनों तरफ एसईसीएल ऑफिस से मुक्तिधाम तक पाथवे के लिए 13 लाख 66 हजार रुपए तथा मेन रोड राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के दोनों तरफ प्रमिला होंडा से नगर पालिका परिसर तक पाथवे के लिए 36 लाख 39 हजार रुपए की राशि शामिल है।


