सोनहत
डॉ. भीमराव अंबेडकर
सोनहत (कोरिया, छत्तीसगढ़)। विकासखंड सोनहत अंतर्गत ग्राम पंचायत मधला में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए गए समानता, शिक्षा, सामाजिक न्याय और संविधान के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

रिपोर्ट: निर्मल चंद्र
ब्लॉक रिपोर्टर, सोनहत (जिला कोरिया, छत्तीसगढ़)

