Home एम.सी.बी. एमसीबी, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु महत्वपूर्ण बैठक...

एमसीबी, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

8
0
hey

एमसीबी

एमसीबी, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा, रायपुर में चेयरमैन श्री तोमन साहू जी के अध्यक्षता में 01 अगस्त 2026 को राज्य शाखा कार्यालय, रायपुर में जिला शाखाओं के सभापति (चेयरमैन) एवं सचिव/मुख्य एमसीबी अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में रेडक्रॉस की गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाना तथा जिला शाखाओं के कार्यों की समीक्षा करना था।


बैठक में सभी जिला शाखाओं को अपने-अपने जिले में संचालित गतिविधियों, आय-व्यय का विवरण, वर्तमान निधि की स्थिति, कार्यालय एवं कर्मचारियों की व्यवस्था, आजीवन सदस्यों की जानकारी, शुल्क एवं अंशदान, संचालित एम्बुलेंस, ब्लड बैंक तथा वृद्धाश्रम संबंधी जानकारी की समीक्षा की गई। जिला एमसीबी से उक्त बैठक में श्री शैलेश कुमार जैन (चेयरमैन), श्री अविनाश खरे सचिव सह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, गणेश यादव जिला प्रभारी उपस्थित थे। श्री शैलेश जैन चेयरमैन का द्वारा जिला में रेडक्रॉस के लिये सदस्यता अभियान बढ़ाने, जेआरसी और यूआरसी को सक्रिय करने, रेडक्रॉस मेडकिल स्टोर खोलने एवं अन्य आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमो से अवगत कराया गया। उन संचालन के लिए आने वाली समस्याओं से भी राज्य कार्यालय को अवगत कराते हुए लंबित राशि जारी करने का आग्रह किया गया।

बैठक में श्री तोमन साहू चेयरमैन,राज्य प्रबंध समिति एवं डॉ रूपल पुरोहित महासचिव इंडियन रेड क्रॉस राज्य शाखा द्वारा रेडक्रॉस की सेवाओं को और अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित एवं जनकल्याणकारी बनाने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही सभी जिला शाखाओं से समन्वय स्थापित कर स्वास्थ्य, आपदा राहत एवं मानव सेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here