Home कोरिया कोरिया, जनसम्पर्क विभाग में तीन उप संचालकों को पदोन्नति, वर्तमान पदस्थापना स्थल...

कोरिया, जनसम्पर्क विभाग में तीन उप संचालकों को पदोन्नति, वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही रहेंगे यथावत

8
0
hey

कोरिया

कोरिया, छत्तीसगढ़ शासन के जनसम्पर्क विभाग ने तीन उप संचालकों को पदोन्नति प्रदान करते हुए उन्हें संयुक्त संचालक के पद पर पदोन्नत किया है। शासन ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। खास बात यह है कि पदोन्नति के बाद तीनों अधिकारियों की पदस्थापना वर्तमान स्थान पर ही यथावत रखी गई है।

शासन के आदेश के मुताबिक श्री कमल कुमार बघेल, उप संचालक, जिला जनसम्पर्क कार्यालय बस्तर, श्री छगनलाल लोन्हारे, उप संचालक, जनसम्पर्क संचालनालय रायपुर तथा श्री मुनुदाऊ पटेल, उप संचालक, जिला जनसम्पर्क कार्यालय बिलासपुर को संयुक्त संचालक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से प्रभावी होगी। संयुक्त संचालक के पद पर अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-14 में 79,900 से 2,11,700 रुपये के वेतनमान में पदोन्नति दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here