Home छत्तीसगढ़ सूरजपुर, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक...

सूरजपुर, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

8
0
hey

निर्धारित समय के पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित करने व वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुख्ता इंतजाम के दिये निर्देश

 स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में टीकाकरण, आयुष्मान व वय वंदन कार्ड तथा दवाइयों के स्टॉक पर भी हुई चर्चा

सूरजपुर/27 जुलाई 2026/ आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा की बैठक में आवश्यक चर्चा की गई। बैठक में तैयारी के दृष्टिकोण से जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय के पूर्व ही सभी तैयारियां पूर्ण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोजन से जुड़े सभी कार्य अंतिम समय पर लंबित न रहें, इसके लिए संबंधित विभाग समय रहते अपनी जिम्मेदारियां पूर्ण करें।


कलेक्टर श्रीमती जमील ने वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने की बात कही, जिससे बारिश की स्थिति में भी कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में सतर्क रहते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समय-सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान टीकाकरण अभियान की प्रगति, आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड बनाने के कार्य तथा विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिविरों की स्थिति की जानकारी ली गई। बरसात के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए संभावित बीमारियों से निपटने हेतु संबंधित दवाइयों के पर्याप्त स्टॉक की उपलब्धता सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री रमेश मोर, सर्व एसडीएम व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here