Home कोरिया कोरिया, एक आवाहन से बदलाव की शुरुआत, एक दिन में लगे 20...

कोरिया, एक आवाहन से बदलाव की शुरुआत, एक दिन में लगे 20 हजार पौधे, मोर गाँव-मोर पानी अभियान के अंतर्गत 20 हजार पौधों का रोपण

9
0
hey

कोरिया, 26 जुलाई 2026/ एक अच्छी शुरुआत के लिए केवल संकल्प की आवश्यकता होती है। संसाधनों की सहज उपलब्धता से भी बड़े स्तर पर बदलाव किया जा सकता है। मोर गांव मोर पानी महा अभियान में हिस्सेदारी करते हुए कोरिया जिले ने पर्यावरण संरक्षण हेतु बड़ा कदम उठाया।गत दिवस कोरिया में कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के आवाहन पर जिले की महिलाओं ने एक ही दिन में 20 हजार पौधे लगा दिए और बिना किसी शोर शराबे के बड़ा काम सहज तरीके से पूरा कर दिया गया। इसकी शुरुआत ग्राम पंचायत किशोरी से हुई जहाँ बच्चों ने चार हेक्टेयर भूमि पर एक हजार फलदार पौधे लगाए।

नारी शक्ति ने किया कमाल

मोर गांव मोर पानी महा अभियान में हिस्सेदारी करने के लिए कोरिया में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाना प्रस्तावित हुआ। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने एक आवाहन किया और स्व सहायता समूह से जुड़ी हजारों महिलाओं ने एक दिन में ही 20 हजार पौधों को लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया। आने वाले समय में यही पौधे पोषण और आय का जरिया बनेंगे।

कैच द रेन से जुड़ी श्रृंखला
जिला पंचायत सीईओ श्री योगेंद्र श्रीवास ने बताया कि भूजल संवर्धन और वर्षा जल संरक्षण के लिए वृक्षारोपण का बड़ा महत्व है। इसी कड़ी में कोरिया जिले में समूह से जुड़ी महिलाओं ने जल संरक्षण और कैच द रेन प्रोग्राम को को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रयास करते हुए अपनी निजी भूमि पर भी पौधे लगाकर इस आयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है।

डिजिटल मीडिया पर प्रचार

डिजिटल मीडिया के इस आधुनिक दौर में कोरिया की नारी शक्ति भी बराबरी से भागीदारी कर रही है। इस बार कैच द रेन प्रोग्राम के अंतर्गत लगाए गए 20 हजार पौधों के रोपण के साथ महिलाओ ने डिजिटल जन-जागरूकता अपनाते हुए अपनी पौधरोपण की सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा कर अन्य लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। यह अन्य लोगों के लिए बेहद प्रेरक रहा।

जल और वृक्ष हमारी जरूरत
कैच द रेन प्रोग्राम में जिले भर में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को बेहद सकारात्मक प्रयास बतलाते हुए कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव ने कहा कि जल और वृक्ष दैनिक जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता के स्रोत हैं। इसे आने वाली पीढ़ी के लिए बचाकर रखना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here