कोरिया (छत्तीसगढ़),
सोनहत।
विकासखंड सोनहत की जनपद पंचायत सोनहत अंतर्गत ग्राम पंचायत चकदंड के आश्रित ग्राम धुम्माडांड में आज़ादी के 78 वर्ष बाद भी ग्रामीण पक्की सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं।


ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। मरीजों, गर्भवती महिलाओं, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों के अनुसार चुनाव के समय जनप्रतिनिधि गांव में पहुंचकर विकास और सड़क निर्माण के बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद गांव की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, फिर भी अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि धुम्माडांड तक शीघ्र पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें और उन्हें आवागमन की कठिनाइयों से राहत मिल सके।
अब देखना होगा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि ग्रामीणों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग पर कब तक कार्रवाई करते हैं।
रिपोर्ट: निर्मल चंद्र
ब्लॉक रिपोर्टर, सोनहत
जिला – कोरिया (छत्तीसगढ़)

