Home एम.सी.बी. छत्तीसगढ़, सूरजपुर, विद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘...

छत्तीसगढ़, सूरजपुर, विद्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ अभियान से जुड़ने का दिया गया संदेश

6
0
hey

सूरजपुर/25 जुलाई 2026/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजस (अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम), बसदेई में आज वरिष्ठ नागरिक संघ एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में फलदार, छायादार एवं बागवानी से संबंधित पौधों का वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों तथा लगभग 700 विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।


इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नागरिक संघ एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक संचालक शिक्षा श्री अजय सिंह ने शासन की महत्वाकांक्षी पहल ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अपने विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्र को हरित बनाने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं वरिष्ठ नागरिक संघ के पदाधिकारी श्री अनिल गोयल, श्री एस.के. तिवारी, श्री पवन कुमार सिंह, श्री आर.एस. मिश्र, श्री एस.एल. भारती, श्री विश्वनाथ साहू सहित विद्यालय के प्राचार्य श्री रामचंद्र सोनी, शिक्षक-शिक्षिकाएँ, कर्मचारीगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here