Home एम.सी.बी. छत्तीसगढ़,जिला कोरिया, सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से बना जाति प्रमाण पत्र...

छत्तीसगढ़,जिला कोरिया, सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से बना जाति प्रमाण पत्र समय और श्रम दोनों की हुई बचत

5
0
hey

कोरिया, 22 जुलाई 2026/ शासन की डिजिटल पहल सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों को त्वरित, सरल और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने में प्रभावी साबित हो रही है। जिला कोरिया के ग्रमा सरभोका के निवासी श्री मुकेश कुमार इसका एक प्रेरक उदाहरण हैं।

श्री मुकेश कुमार ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। उनके आवेदन का निराकरण मात्र दो दिन में करते हुए जाति प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

श्री मुकेश कुमार ने बताया कि पहले ऐसे कार्यों के लिए कई बार कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों खर्च होते थे। लेकिन सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया बेहद सरल रही और उन्हें बिना किसी परेशानी के समय पर जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।

उन्होंने कहा कि सेवा सेतु पोर्टल से सरकारी सेवाएं अधिक सुगम, पारदर्शी और समयबद्ध हुई हैं। इस पहल से आम नागरिकों का समय बच रहा है और सरकारी सेवाओं तक उनकी पहुंच पहले से अधिक आसान हुई है। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here