Home कोरिया कोरिया,सोनहत ,रामगढ़ वनांचल क्षेत्र के ग्राम आनंदपुर, पटेल पारा में आकाशीय बिजली...

कोरिया,सोनहत ,रामगढ़ वनांचल क्षेत्र के ग्राम आनंदपुर, पटेल पारा में आकाशीय बिजली गिरने से नल-जल योजना का विद्युत उपकरण खराब हो गया है।

4
0
hey

आकाशीय बिजली ने ठप की नल-जल योजना, रामगढ़ वनांचल क्षेत्र के ग्राम आनंदपुर, पटेल पारा में आकाशीय बिजली गिरने से नल-जल योजना का विद्युत उपकरण खराब हो गया है। घटना के बाद से लगभग एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बंद है,

रामगढ़ वनांचल, सोनहत
(जिला कोरिया), छत्तीसगढ़
| विशेष संवाददाता
Nilesh sony

घटना के बाद से लगभग एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बंद है, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी संघर्ष करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि नल-जल योजना बंद होने की सूचना संबंधित विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक सुधार कार्य शुरू नहीं किया गया।

मजबूरी में लोग दूर-दराज के हैंडपंपों और अन्य जलस्रोतों से पानी लाने को विवश हैं। बरसात के मौसम में असुरक्षित जल के उपयोग से जलजनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि प्राकृतिक आपदा से योजना प्रभावित हुई थी, तो लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की?

क्या ग्रामीणों को मूलभूत सुविधा के लिए दिनों तक इंतजार करना ही सरकारी व्यवस्था का हिस्सा बन गया है?

पेयजल जैसी आवश्यक सेवा को शीघ्र बहाल करना प्रशासन और संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद एक सप्ताह तक समस्या का समाधान नहीं होना विभागीय कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि नल-जल योजना को तत्काल चालू कराया जाए, क्षतिग्रस्त उपकरणों की मरम्मत की जाए तथा भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिला कलेक्टर कोरिया इस मामले का तत्काल संज्ञान लें, संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब करें और पेयजल व्यवस्था को बिना विलंब बहाल कराने के निर्देश दें।

यदि समय पर कार्रवाई नहीं होती है, तो ग्रामीणों का आक्रोश और गहराने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here