प्रेस विज्ञप्ति
सोनहत पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर (भा.पु.से.) थाना सोनहत का प्रथम आकस्मिक भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं थाना क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति की जानकारी लिया गया।

निरीक्षण दौरान पुलिस अधीक्षक श्री राठौर ने थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण , लंबित अपराधों, शिकायत, मर्ग गुम प्रकरणों की शीघ्र निराकरण तथा गम्भीर अपराधों की गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने का विवेचकों को निर्देष दिए, थाना क्षेत्र में निवासरत किराए दारो का सत्यापन पूर्ण करने को कहा गया। उन्होंने कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देष भी प्रदान किए। झगड़ेलू ग्राम कटगोड़ी का लगातार भ्रमण व सरपंच से संपर्क में रहकर जानकारी प्राप्त करने का निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना स्टाफ की कार्य प्रणाली की समीक्षा करते हुए फरियादियों के साथ संवेदनशीलता, शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने, प्रत्येक शिकायत की त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित करने तथा महिला, बालक एवं वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े मामलों में विशेष प्राथमिकता एवं संवेदन शीलता बरतने के निर्देष दिए।
पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण, ग्राम भ्रमण, रात्रि गस्त, स्थायी वारंटो की तामीली, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही , गुण्डा एवं बदमाश तत्वों पर सतत निगरानी तथा यातायात व्यस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
भ्रमण के अंत में पुलिस अधीक्षक ने समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को अनुशासन, पारदर्शिता , जवाबदेही एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए आमजन में सुरक्षा, विश्वास एवं कानून के प्रति सम्मान का वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्री श्याम मधुकर , थाना प्रभारी एवं, थाना के विवेचक गण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

